शुक्रवार, 29 अप्रैल 2011

"RAM-RAJYA AUR BJP"


                  राम-राज्य और भाजपा
       यूपी विधान सभा चुनाव नजदीक देख भाजपा ने राम शिगूफा छेंड दिया है| बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी आजकल महासंग्राम रैलियों में विकास और रामराज्य का नया काम्बिनेशन प्रस्तुत कर रहे हैं| रामराज्य दुनिया के इतिहास की सबसे बेहतरीन शासन व्यवस्था रही है| जिस राज्य में नहि दरिद्र कोऊ दुखी न दीना .... नारा नही था बल्कि साकार लक्ष्य था|
       राम-राज्य के लिए सर्वाधिक जरुरी है एक राम का होना| वो राम जो राम-राज्य कि जन हितकारी धारणा को मजबूत बनाये रखने के लिए अपनी प्राण प्रिय पत्नी सीता का परित्याग कर देते हैं| भाजपा कहाँ से लाएगी ऐसे राम?  अयोध्या के राम को तो भाजपा ने जमकर छला  है| वे राम तो अब उसके बहकावे में आने से रहे| फिर गडकरी जी किस रामराज्य की धुन बजा रहे हैं| ऐसा नही है कि अब आम आदमी के मानस से राम दूर हो गए हैं| लेकिन हाँ भाजपा के संकीर्ण वादी राम से देश के लोगों ने किनारा जरुर कर लिया है| राम हिंदुस्तान ही नही सारी दुनिया के लोगों के लिए आराध्य हैं| इसीलिए भाजपाइयों से सारा देश यही कहना चाहता है| देखो ए दीवानों ऐसा काम न करो राम का नाम बदनाम न करो ....

गुरुवार, 28 अप्रैल 2011

"AANAHU CHARM KAHATI BAIDEHI"


                                 आनहु चर्म कहति बैदेही

          उपर्युक्त चित्र में भगवान राम,सीता,लखन  लाल और मारीच दिख रहे हैं| प्रसंग तब का है,जब पंचवटी में सीता का हरण करने के लिए रावन अपने मामा मारीच का इस्तेमाल करता है| मारीच सोने का मृग बनकर आता है,जिसे देखकर जगत जननी जगदम्बा माँ सीता उस मृग पर मोहित होकर प्रभु राम से कहती हैं,कि आनहु चर्म ....|
         उपर्युक्त प्रसंग हमें सीख देता है कि अपने आस-पास भटक रहे मरीचों से सतर्क रहें| आज हमारे आस पास भी तमाम रूप धारी मारीच घूम रहे हैं| जो यह तो जानते हैं कि वे जो भी कर रहें हैं उससे नकारात्मक शक्तियों को ही बढ़ावा मिल रहा है,फिर भी वे नकारात्मक शक्तियों की ही ताकत बढ़ा रहे हैं| ये मायावी मारीच अनेंक रूप धारण कर सत्य और धर्म का पालन कर रहे राम को मुसीबत में डाल रहे हैं| सतर्क हो जाइये अपने आस-पास विचर रहे ऐसे मरीचों से|

"MERI BHAV BADHA HARO"

                  मेरी भव बाधा हरो राधा नागर सोय,
            जा तन की झाँई परै श्याम हरित दुति होय|

बुधवार, 27 अप्रैल 2011

"MAYA NE KAHA SONIYA SE"

                                   माया ने कहा सोनिया से

सुनु सुत तोहि उरिन मै नाही


सुनु सुत तोहि उरिन मै नाही,
देखेउ करि विचार मन माही|

किसी भी नौकर के लिए इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है कि उसका मालिक ही उसका कर्जदार हो जाये,और सार्वजनिक तौर पर कहे कि बेटा मै तुमसे उरिन ही नहीं हो सकता,ऐसा कर्जदार बनाया है तूने| यही तो भाव है रामायण के राम और हनुमान के इस चित्र का| हो सकता है कि तेज़ी से तरक्की कर रही दुनिया में राम और रामायण के अस्तित्व पर कुछ प्रश्न उठ रहे हों, कोई मानता है कि राम भगवान् हैं, पर कुछ लोग कहते हैं कि नहीं| वैसे आज भी मानने वालों कि ही संख्या अधिक है| हमारा उद्देश्य रामायण के प्रमुख पात्रों के कार्यों को आपके सामने प्रस्तुत करना है,ताकि हम उन पात्रों के सद्गुणों को अपने जीवन में  धारण कर सकें|
सुशील अवस्थी "राजन"

सोमवार, 25 अप्रैल 2011

KA BHAIYA...DIN BHAR ANNA..ANNA...

       परकाशी का धैर्य आख़िरकार जवाब दे ही गया| गरम होते हुए हमसे बोला "का भैया दिन भर अन्ना ...अन्ना| ये इत्तेफाक ही था कि परकाशी जितनी बार घर आया,मै किसी न किसी के साथ अन्ना चर्चा में ही मशगुल रहा| जैसे यही कि... अन्ना के आन्दोलन से भ्रष्टाचार कम तो होगा ही....आदि आदि| परकाशी अपनी बात लगभग बिफरते हुए कहने लगा कि आपके घर के पाछे वाले चौराहे पर अन्ना के आवई के पहले भी सिपाही ट्रक वालेन से पैसा वसूलत रहे,अबहूँ वसूलत हैं| का फर्क पड़ा अन्ना के आवै का? रामरती काकी की पोती के भैय मा सरकारी अस्पताल की नर्सें जबरदस्ती उनसे वत्नैय नेग लिहिन, जेतना कि पोता भैय मा,फिर का फैयदा अन्ना के आवैय का? गोहूँ काटै खातिर बिजली काहे नहीं देवाय रहे अन्ना बाबू?
       आप सोंच रहे होंगे कि कौन हैं ये परकाशी? परकाशी गाँव में हमारी खेती-पाती संभालते हैं| जब गाँव में काम नहीं होता तो राजधानी लखनऊ में सब्जी का ठेला लगाते हैं| घर आते जाते रहते हैं परकाशी   बाबू ...| कम पढ़े लिखे परकाशी  उवाच मुझ जैसे पढ़े लिखे लोगों से जो सवाल कर रहे हैं,उनका उत्तर मै तो ढूंढ़ ही रहा हूँ आप भी....| मिलें तो मुझे भी बताइयेगा, ताकि मै परकाशी को संतुष्ट कर सकूँ|      ( सुशील अवस्थी "राजन")

रविवार, 24 अप्रैल 2011

DESH KO BHARAT CHAHIYE

    देश को भरत चाहिए
अर्चना,आचरण अनवरत चाहिए,
साधना संचरण भी सतत चाहिए|
जो मुकुट छोंड़कर राजयोगी बने,
आज फिर देश को वह भरत चाहिए|
सुशील अवस्थी "राजन")

शनिवार, 23 अप्रैल 2011

KAB MUKT HONGE HAM AARAKSHAN KI JAKDAN SE ?

जातिवाद कब ख़त्म होगा? जातिवाद और आरक्षण से क्या मजबूत हो सकता है हिंदुस्तान? पढाई में आरक्षण, नौकरियों में आरक्षण, चुनाओं में आरक्षण,हालात तब और समझ से परे हो जाते हैं जब हमें आरक्षण में भी आरक्षण की व्यवस्था को समझना पड़ता है| कोई समझदार हो तो मुझे समझाएं की कब मुक्त होंगे हम इस आरक्षण की  जकड़न से?

UP ME KAYAM RAHEGI MAYA KI MAYA ?

                              यूपी में कायम रहेगी मायावती की माया ?
       क्या आप मायावती के कामों से संतुष्ट हैं? क्या आपने पिछली दफा माया की पार्टी को वोट दिया था? क्या इस बार 2012  के विधान सभा चुनाओं में आप माया को वोट देना पसंद करेंगे या नहीं? यदि हाँ तो क्यों? और यदि नहीं,तो क्यों? इन्ही सवालों के सही उत्तर यूपी का भविष्य तो तय करेंगे ही,माया का भविष्य भी इन्ही उत्तरों में छिपा है|तो बेबाकी से दीजिये उत्तर,क्योंकि इन्ही उत्तरों के आलोक में अगले 5 -6  सालों तक सफ़र तय करेगा अपना उत्तर प्रदेश|

शुक्रवार, 22 अप्रैल 2011

"CHUNO WAHI,JO HO SAHI"

                   यूपी के विधान सभा चुनाव की आहट महसूस होने लगी है|सपा,बसपा ने प्रत्याशी घोषित करने शुरू कर दिए हैं|कांग्रेस,भाजपा भी ज्यादा लम्बा इंतजार नहीं करनेवाली|सभी प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी घोषित हुए नहीं कि पिछले चार-पांच साल न दिखे नेता आपको दिखने लगेंगे|
                   क्या हम और आप फिर माफियाओं और बाहुबलियों का साथ देंगे?क्या फिर जातिवाद कि आंधी हमारा मुख्यमंत्री तय करेगी?क्या धर्म के ठेकेदारों कि दुकान फिर सज सकेगी?मुझे तो नहीं लगता|आपको....?     रिपोर्ट- सुशील अवस्थी "राजन"

सोमवार, 18 अप्रैल 2011

"ESHWAR HAI YA NAHEE ?

क्या ईश्वर का अस्तित्व है?सभी एक न एक बार जरुर सोचते हैं|आपने भी सोचा है|हमने भी सोचा है|तो बताइए न ....कैसे आप महसूस करते हैं कि ईश्वर नाम की सत्ता ब्रह्माण्ड में कहीं न कहीं जरुर मौजूद है?या फिर क्यों आप मानते हैं कि ये सब फिजूल बातें हैं|आइये चर्चा करिए हम एक तार्किक नतीजे तक जरुर पहुंचेंगे|

रविवार, 17 अप्रैल 2011

"ACCHEY LOGON KA SATH DEN"

        उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव और उसके बाद 2012 में विधान सभा चुनाव निश्चित हैं|सपा ने अपने कुछ विधान सभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है|बसपा ने भी यही किया है|रुझान कह रहा है अपराधी माफिया दबंगों से कोई पार्टी परहेज़ नहीं करना चाहती है|भाजपा और कांग्रेस की लिस्ट बड़ी पाक साफ होगी,सोंचना भी नहीं|
        ऐसे में सारी जिम्मेदारी हम मतदाताओं की होगी,कि हम अच्छे लोगों का साथ दें और बुरे लोगों को परास्त करें|क्योंकि यदि बुरा व्यक्ति जीता तो अच्छे लोग हतोत्साहित होंगे और बुरे लोगों का मनोबल बढेगा|जो कि कतई ठीक नहीं है|

योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम

  सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...